पटना07अप्रैल*नीतीश कुमार की पार्टी को लगा करारा झटका, जेडीयू को पछाड़कर बीजेपी बनी नंबर वन पार्टी
बिहार विधान परिषद का उपचुनाव बीजेपी और प्रशांत किशोर के लिए खुशियों का रिजल्ट लेकर आया है. बिहार विधान परिषद में जहां बीजेपी अब नंबर 1 पार्टी बन गई है तो प्रशांत किशोर की पार्टी के खाते में बैठे बिठाए एक सीट आ गई है. विधान परिषद में 75 सीटें हैं और उसमें से बीजेपी के पार्षदों की संख्या 24 हो गई है, जबकि जेडीयू 24 से घटकर 23 पर रह गई है. पांच सीटों के विधान परिषद चुनाव में बीजेपी ने जहां एक सीट अपनी बचा ली तो एक सीट पर कब्जा भी कर लिया. इसी के साथ बीजेपी सदन में पहले नंबर की पार्टी बन गई है. आपको बता दें कि एआईएमआईएम के 4 विधायकों के राजद में शामिल होने से पहले तक बीजेपी विधानसभा में भी नंबर वन की पार्टी थी. इमरान अली न्यूज़ यूपी आज तक ✍🏻

More Stories
लखनऊ १३ मार्च २६ * पार्टी की बदनामी करवाने वाले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई ?
aligarh 13 march 26*मां सरस्वती शिक्षा फाऊंडेशन कर रही है साहित्यकारों को प्रतिदिन निशुल्क सम्मानित
पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*