पटना04नवम्बर24*मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद के छुए पैर तो राजनीति गलियारों में चर्चा तेज*
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीजेपी नेता के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के आदि चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे उनके साथ बिहार के मंत्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने नीतीश कुमार को मंच पर बुलाकर स्वागत किया।सीएम नीतीश कुमार उनके पास गए और आरके सिन्हा का पैर छूकर आशीर्वाद लिए। ये पूरा नजारा देखकर हर कोई चौंक गया कि ये क्या हो रहा है।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!