पंजाब4दिसम्बर24*नगर थाना पुलिस ने मोबाईल चोर को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 04 दिसम्बर (शर्मा/ सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई सुखजिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल हंसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक आरोपी सुनील कुमार पुत्र आत्माराम वासी नई आबादी गली नं.17 बड़ी पौड़ी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर धारीवाल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हरमनप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने मुकदमा नं. 99, 12.9.24 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण