पंजाब31मार्च*1 क्विंटल चूरा पोस्त मामले में दूसरा आरोपी भूङ्क्षपद्र सिंह काबू, दोनों पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 31 मार्च (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर के प्रभारी संजीव कुमार तरमाला, पटीचौकी सदीक के प्रभारी दविंद्र सिंह ने 1 क्विंटल चूरा पोस्त मामले में दूसरे आरोपी भूपिंद्र सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी फाजिल्का को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जबकि पहले आरोपी गुरचरण सिंह उर्फ चन्नी पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी जट्टवाला को पहले काबू कर चुकी है। दोनों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 33, 27.3.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गुरचरण सिंह चन्नी को न्यायाधीश डयूटीमैजिस्ट्रेट मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दूसरे आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो : 4 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी 12 अप्रैल 26* मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया।
देहरादून 12 अप्रैल 26*सभी एसटीएफ टीमो को संगठित गैंग/गैगस्टर, पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे।
नई दिल्ली 12 अप्रैल 26*देशभर में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है*