पंजाब31जनवरी25*8 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/ सोनू): बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र के गांव की आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में थाना बहाववाला पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने लड़की की माता के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.8, 10.1.25 भांदस की धारा 76 व 8 पोस्को एक्ट के तहत युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि युवक को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। पुलिस द्वारा आज लड़की के 164 के बयान करवाये जायेंगे। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5, अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता।

More Stories
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….