पंजाब31जनवरी25*5 हजार नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी शमिंद्र सिंह को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 31 जनवरी (शर्मा/ सोनू): नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह द्वारा 5000 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी शमिंद्र सिंह पुत्र सिमरजीत सिंह वासी सराबा नगर गली नं. 7 अबोहर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनविंद्र सिंह ने 5000 नशीली गोलियों के मामले में चौथे आरोपी शमिंद्र सिंह पुत्र सिमरजीत सिंह वासी सराबा नगर गली नं. 7 अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले 3 तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। उनकी निशानदेही पर चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया था।
फोटो : 2 पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*सीएम ने आज लखनऊ में शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।