पंजाब31अगस्त*सरपंच पर हमला करने वाले दो आरोपी को रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 31 अगस्त (शर्मा): सरपंच पर हमला करने वाले दो आरोपियों राजविंद्र सिंह उर्फ रिंपा पुत्र बंसा सिंह, रूपिंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी कुंडल को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि डीएसपी बल्लुआना देहाती, सदर थाना के प्रभारी गुरविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव कुंडल के सरपंच मिंकू पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले मामले में दो आरोपी राजविंद्र सिंह उर्फ रिंपा पुत्र बंसा सिंह, रूपिंद्र सिंह पुत्र हरबंस सिंह वासी कुंडल को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की थी। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। मिली जानकारी अनुसार सदर थाना पुलिस ने सरपंच मिंकु के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 69, 24.08.2021 भांदस की धारा 307, 148, 149, 25, 27, 54, आम्र्स एक्ट के तहत सरपंच पर हमला करने वाले आरोपी जगवीर सिंह पुत्र सुखमंदिर सिंह, धर्मप्रीत सिंह उर्फ बोबी पुत्र गुरविंद्र सिंह, रूपिंद्र सिंह पुत्र हंसा सिंह, रिंपी पुत्र बंसा सिंह, खंडवीर सिंह उर्फ जगसीर सिंह वासी कुंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, जानकारी देते डीएसपी व आरोपियों को अदालत में पेश करते पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*