पंजाब30नवम्बर*पुलिस पर हमला करने वाले चार युवक काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 30 नवंबर (शर्मा): नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार किकरखेड़ा वाले, एएसआई बलवंत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पुलिस पर हमला करने वाले चार युवकों को काबू करने में सफलता हासिल की है। चारों युवकों को आज न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मिली जानकारी अनुसार 28 नवंबर को पीसीआर की टीम देवी लाल व अन्य टीम राजीव नगर में गश्त कर रही थी। कुछ युवक गली में बैठकर शराब पीकर हुल्लड़बाजी कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गौरव यादव उर्फ ढाला पुत्र संतोख यादव वासी राजीव नगर गली नं.1, लखन उर्फ लक्की पुत्र शाम सुंदर वासी मार्बल फैक्ट्री मकराना हनुमानगढ़ रोड अबोहर, शोभित पुत्र बलवीर सिंह वासी गली नं. 2 राजीव नगर अबोहर व चांद इंदौरा पुत्र परशुराम इंदौरा वासी राजीव नगर गली ने हमला कर दिया। नगर थाना 2 के प्रभारी रमेश कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 97, 29.11.2021 भांदस की धारा 323, 353, 186, 34 आईपीसी के तहत चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
फोटो:1, काबू किये गये आरोपी व जानकारी देती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*