June 30, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब30जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पंजाब की कुछ महत्वपूर्ण खबरें...

पंजाब30जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पंजाब की कुछ महत्वपूर्ण खबरें…

पंजाब30जून25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर पंजाब की कुछ महत्वपूर्ण खबरें…

*पठानकोट में मूसलाधार बारिश से रणजीत सागर बांध प्रोजेक्ट रोड बंद, लैंडस्लाइडिंग ने बढ़ाई मुश्किलें*

पेस्को सिक्योरिटी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल भट्ट ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में दो स्थानों पर लैंडस्लाइडिंग हुई है, जिसके चलते शाहपुरकंडी से धारकला और धारकला से शाहपुरकंडी दोनों मार्ग बंद ह
पंजाब के पठानकोट जिले में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई। रणजीत सागर बांध परियोजना को जाने वाले प्रोजेक्ट रोड पर व्यू प्वाइंट के निकट और शाहपुरकंडी से धारकला को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लैंडस्लाइडिंग के कारण मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों और परियोजना कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
[6/30, 8:32 AM] +91 90348 25000: *पंजाब मे विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने की ठगी, व्यापारी से लिए 3.75 लाख, पैसे वापस मांगने पर दे रहा धमकियां*

पंजाब में विदेश भेजने पर एक और ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला लुधियाना से सामने आया है। यहां एक कारोबारी से ठगी हुई है। डिटेल
लुधियाना के अमरपुरा निवासी कारोबारी गुरमीत सिंह से ट्रैवल एजेंट ने उनकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 3.75 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने पैसे वापस मांगने पर धमकियां दीं। पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दुगरी निवासी अवरीन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[6/30, 8:32 AM] +91 90348 25000: *पंजाब में बेअदबी पर बनेगा कानून, सीएम मान ने किया ऐलान, पकड़े जाने पर दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई*

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि राज्य सरकार पवित्र ग्रंथों की बेअदबी से जुड़े मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए एक सख्त कानून लाएगी। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों और सर्वधर्म बेअदबी रोकथाम कानून मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पंजाब, महापुरुषों, संतों और पैगंबरों की पावन धरती है, जिन्होंने पूरी दुनिया को आपसी प्रेम और सहनशीलता का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि पंजाब समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि राज्य सरकार बेअदबी की घटनाओं के दोषियों को उदाहरणीय सजा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ठोस राज्य स्तरीय कानून को बनाने के लिए सरकार कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेगी ताकि अपराधियों को सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने मौजूदा कानूनी खामियों पर चिंता व्यक्त की, जो इस प्रकार के अक्षम्य अपराधों के दोषियों को खुलेआम घूमने की अनुमति देती हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य बताया।
हर व्यक्ति के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन बेअदबी की घटनाओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों को उदाहरणीय सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है कि इस प्रकार के अपराधों में शामिल व्यक्तियों को उनके कुकर्मों के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।
[6/30, 8:32 AM] +91 90348 25000: *फिरोजपुर में बेटा बना हैवान; प्रॉपर्टी के लिए ली पिता की जान, शव दफनाते पुलिस ने दबोचा*

पंजाब के फिरोजपुर मे कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस हत्या को अंजाम देने के लिए बहू ने अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि मामले को दबाने के लिए शव को श्मशान घाट ले गए। लेकिन, अहम मौके पर पुलिस पहुंच गई तथा हत्या का राज खुल गया। मामला पंजाब के खन्ना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के बेटे तथा बहू को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया गया। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि जुगराज सिंह बेटा, रेणु बाला बहू ने बुजुर्ग बलबीर सिंह का कुलहाड़ी के साथ बेरहमी से कत्ल किया। बेटा एक नंबर का नशेड़ी था। वह पिता की संपत्ति को हड़पना चाहता था। हत्या से पहले मृतक को नींद की गोली दी गई।
उसके उपरांत वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों कथित अपराधियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने दी। बताया जा रहा है कि दोनों कथित अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद इसे हादसा बनाने का भी प्रयास किया। बाकायदा रिश्तेदारों को श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए बुलाया। लेकिन इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद मर्डर का खुलासा हुआ।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.