पंजाब30जून*नई आबादी गली नं. 3 व 5 में बने गड्डे दे रहे हादसों को न्योता
अबोहर, 30 जून (शर्मा/सोनू): शहर में विधायक संदीप जाखड़ द्वारा करवाये गये विकास कार्यों को नई आबादी गली नं. 3 व 5 में बने गड्डे पलीता लगा रहे हैं। इन खड्डों से लोग काफी परेशान हैं। रात्रि के समय कई वाहन चालक इन खड्डों के कारण गिरकर चोटिल हो गए हैं। लोगों ने नगर निगम व प्रशासन से मांग की है कि खड्डों को ठीक करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। लोगों ने बताया कि सीवरेज विभाग के कर्मचारी काम करते समय खड्डे खोद देते हैं लेकिन बाद में उन्हें बंद करने की बजाये राम भरोसे छोड़ देते हैं। लोगों ने कहा कि यदि इन खड्डों से कोई हादसा होता है तो सीवरेज बोर्ड सीधे तौर पर जिम्मेवार होगा।
फोटो:5 सीवरेज विभाग द्वारा खोदे गए खड्डे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या 31 मार्च 26*कृष्ण सुदामा की जोड़ी देखने को मिला 30 साल के साथी को देखकर भावुक हुए पूर्व विधायक
नई दिल्ली 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली *असम में वर्तमान विधायक ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुए शामिल*