पंजाब30अगस्त21*महिला के साथ मारपीट करने व कपड़ फाडऩे वाला आरोपी काबू, जेल भेजा
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, कल्लरखेड़ा चौकी के प्रभारी प्रगट सिंह व एएसआई लेखराज ने पानी की बारी को लेकर हुए झगड़े में महिला के साथ मारपीट करने व उसके कपड़े फाडऩे के आरोप में हनुमान चंद्र पुत्र दौलतराम को पुलिस ने काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने माया देवी पत्नी महेंद्र कुमार वासी भंगरखेड़ा के बयानों के आधार पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 123, 26.08.2021 भांदस की धारा 354बी, 323, 324, 148, 149 के तहत हनुमान पुत्र दौलत राम, रामकुमार, हेतराम पुत्र मनी राम, शिमला देवी पत्नी हेतराम, सरोज पत्नी रामस्वरूप, रामस्वरूप पुत्र गंगाराम, राजू पुत्र कालू राम, गंगाराम पुत्र रतिराम, विजय कुमार पुत्र सुरजाराम, राजिंद्र कुमार पुत्र मनी राम, गीता देवी पत्नी रामकुमार, मूर्ति देवी पत्नी हनुमान, प्रियंका यादव पत्नी ओमप्रकाश, प्रदीप, कालू राम पुत्र मंगलराम वासी भंगरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरी पार्टी के बयानों के आधार पर माया देवी पत्नी महेंद्र कुमार, महेंद्र मोहन पुत्र जसराम, कलावंती पत्नी जसराम, धर्मपाल, महावीर पुत्रान साहब राम, दविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार पुत्रान धर्मपाल वासी भंगरखेड़ा के खिलाफ धारा 323, 148, 149 के तहत क्रास पर्चा दर्ज किया है। इस मामले की जांच थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आती चौकी प्रभारी प्रगट सिंह कर रहे हैं।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व फाईल फोटो हनुमान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*