पंजाब29जून22*420 के मामले में सैयदांवाली रोशन लाल गिरफ्तार
अबोहर, 29 जून (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार, एडीशनल एसएचओ दविंद्र सिंह व एएसआई लालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने धोखाधड़ी करने के मामले में रोशन लाल पुत्र रामेश्वर लाल वासी सैयदांवाली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसी मामले में दूसरा आरोपी शंकर लाल अभी फरार बताया जा रहा है। नगर थाना पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र हरबंस लाल वासी गंगानगर के बयानों के आधार पर कार खरीदने बेचने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा नं. 72, 5.5.22 को भांदस की धारा 420, 120 के तहत रोशन लाल पुत्र रामेश्वरलाल, शंकर लाल वासी कल्लरखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!