पंजाब28सितम्बर*बहन ने साजिश के तहत भाई पर करवाया हमला, मामला दर्ज
अबोहर, 22 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। सुनील कुमार पुत्र गुरदित्त मल वासी फाजिल्का रोड निकट हनुमानकंडा छावनी के घर में घुसकर कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत उसके घर में घुसकर मारपीट की। सुनील कुमार को फरीदकोट रैफर किया गया है। नगर थाना पुलिस द्वारा नगर थाना के एएसआई लालचंद, सुनील कुमार पुत्र गुरिदत्त मल का बयान लेने के लिए फरीदकोट पहुंचे। सुनील कुमार के बयानों पर पुलिस ने मुकदमा नं. 272,26.09.22 भांदस की धारा 452, 447, 323, 506, 427, 148, 149, 120बी के तहत रविंद्र सिंह पुत्र रिछपाल सिंह, रिछपाल सिंह पुत्र हरनाम सिंह, तोता सिंह पुत्र पहलवान वासी सीडफार्म, अमित गोदारा मोढीखेड़ा, राधा रानी पुत्री गुरदित्तामल वासी दीवानखेड़ा व 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।
फोटो:6, घायल सुनील कुमार जानकारी देते। हमला करते लोग (फाईल फोटो
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 26 फरवरी 26* गिलेट आभूषण व्यवसाय समिति की बैठक*
अयोध्या २६ फरवरी २६ * माझा बरहटा बड़ीमुजहानियां में पुराने आवास को गिराए जाने के विरोध में वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली २६फरवरी २६ * यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर रोक से इनकार।