पंजाब28अक्टूबर*55नवयुग स्कूल में लोगों की सुविधा के लिए कैम्प लगाया गया
कैम्प में एसडीएम, तहसील व अन्य विभागों के कर्मचारी रहे मौजूद
29 अक्तूबर को भी लगाया जायेगा कैम्प
अबोहर, 28 अक्तूबर (शर्मा): पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा एक निर्देश जारी किये हैं कि जिन लोगों के 2 किलोवाट का बिल बकाया है उसे माफ किया जाये व लाल लकीर में आने वाले लोगों को रजिस्ट्रयां करवाकर मालिकाना हक दिया जाये। जिन लोगों की बुढ़ापा पैंशन नहीं लगी तथा शगुन स्कीम का लाभ नहीं मिला उन्हें लाभ दिलाया जाये। एसडीएम अबोहर अमित गुप्ता, तहसीलदार जसपाल सिंह बराड़, सीतो के नायब तहसीलदार बलविंद्र सिंह, खुईयांसरवर के नायब तहसीलदार गुरसेवक सिंह मौके पर पहुंचे थे। यह कैम्प 28 व 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस कैम्प में जिन लोगों ने बिल माफ करवाने है वह फार्म भर सकते हैं। ग्रामीण लोगों के लिए 5 मरले के प्लाट के लिए व सुविधा संैटर पैंशन, शगुन स्कीम, नक्शे पास करवाने व पानी सीवरेज के कुनैक्शन भी मंजूर करवा सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं करवाया है वह टीका भी लगवा सकते हैं। आज सुमन बाला एएनएम, संजय कुमार, सुमन बाला आशा वर्कर, अंकुश धवन ने टीकाकरण किया। संदीप जाखड़ अबोहर विकास प्रभारी, शामलाल अरोड़ा ने लोगों से अपील की है कि इस कैम्प में आकर लाभ उठायें। इस अवसर पर मैडम किरण अरोड़ा, पार्षद सोनू अरोड़ा, विपन शर्मा, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी व हरप्रीत सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।
फोटो: 6 कैम्प में मौजूद एसडीएम व अन्य
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश