पंजाब27जून2023*सौतेले बेटे पर पिता ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अबोहर, 27 जून (शर्मा/सोनू): नरेश कुमार उर्फ काकू पुत्र हरमेश कुमार वासी इंदिरा नगरी गली नं.1 के बयानों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने उसके सौतेले पिता द्वारा उसपर हमला करने के आरोप में मुकदमा नं.125, भांदस की धारा 324 के तहत उसके मुंहबोले पिता नन्नू पुत्र रंगीला वासी बिहार हालाबाद गली नं.1 इंदिरा नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नरेश कुमार ने बताया कि उसके पिता की मौत 15 वर्ष पहले हो गई थी जिसके बाद उसके मां ने नन्नू से शादी की थी। 12.06.23 को रात्रि 12.30 के करीब उसके सौतेले पिता ने नरेश उर्फ काकू पर हमला किया था। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उसे बठिण्डा रैफर कर दिया गया। इस मामले की जांच एएसआई कृष्ण लाल कर रहे हैं। एएसआई कृष्ण लाल ने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा में बढ़ौतरी की जायेगी।
फोटो:5, नरेश कुमार उर्फ काकू।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कौशाम्बी14जून26*विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
कौशाम्बी14जून2026*ओवरटेक करने के चक्कर में फिसली बाइक दो घायल*
कौशाम्बी14जून26*तहसील में फरियादियों से अभद्रता करने वाले दो लेखपालों पर गिरी गाज*