पंजाब27अप्रैल*मोटरसाईकिल चोरी के आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह ने मोटरसाईकिल चोरी के आरोपियों विक्की पुत्र विजय कुमार वासी उत्तम नगर पुरानी फाजिल्का रोड, जितेंद्र कुमार उर्फ पंडित पुत्र कृष्णानंद वासी राजीव नगर अबोहर को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
नगर थाना के प्रभारी मनोज कुमार, एएसआई गुरमेल सिंह व पुलिस पार्टी मलोट रोड निंरकारी भवन के निकट दौराने गश्त जा रहे थे कि सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का मोटरसाईकिल बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 6 मोटरसाईकिल बरामद किये। इसके साथ दो आरोपियों विक्की पुत्र विजय कुमार वासी उत्तम नगर पुरानी फाजिल्का रोड, जितेंद्र कुमार उर्फ पंडित पुत्र कृष्णानंद वासी राजीव नगर अबोहर को काबू किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 1 में मुकदमा नं. 54, 22.04.2022 भांदस की धारा 379 व 411 के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो: 7 पकड़े गए आरोपी व बरामद मोटरसाईकिल।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर