पंजाब27अप्रैल*डा. सुखविंदर पाल सिंह ने अबोहर सिविल अस्पताल में एसएमओ का कार्यभार संभाला
हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना रहेगी उनकी प्राथमिकता
अबोहर, 27 अप्रैल (शर्मा): गत दिनों सरकारी अस्पताल में नियुक्त हुई एसएमओ नीरजा गुप्ता के स्थान पर अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा फगवाडा के डाक्टर सुखविंदर पाल सिंह को पदोन्नत कर अबोहर का एसएमओ नियुक्त किया गया है। उन्होंनें आज अपना कार्यभार लिया। इस मौके पर अस्पताल के डाक्टरों और स्टाफ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत करते हुए हर प्रकार का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पूर्व एसडीएम गगनदीप सिंह, सीतो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह भी मौजूद थे। एसएमओ सुखविंदर पाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत मे बताया कि वे फगवाडा के सरकारी अस्पताल में एमडी के रूप मे तैनात थे। जहां से उन्हें प्रमोट किया गया है। पंजाब सरकार के दिशा निर्देशों पर इस अस्पताल में लोगों को हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवांए निशुल्क प्रदान की जांएगी। उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य रहेगा कि मरीजों को सभी प्रकार की दवाएं अस्पताल के अंदर से ही मिल सकें और सभी प्रकार के लैब टैस्ट भी अस्पताल में ही सकें। उनका प्रयास रहेगा कि अस्पताल में आपात स्थिति में आने वाले मरीजों को रैफर न करना पड़े। एसएमओ ने बताया कि उन्होंनें अपने निरीक्षण में पाया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन और अल्ट्रासाऊंड मशीन खराब पड़ी है इसकी जानकारी उन्होनें जिला सिविल सर्जन को दे दी है शीघ्र ही इन्हें दुरूस्त करवाकर मरीजों को इसकी सुविधा दी जाएगी। इधर उनसे डाक्टरों की कमी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यहां पर ज्वाईनिंग से पूर्व ही जिला सिविल सर्जन से हुई मीटिंग के दौरान वे उन्हें अवगत करवा चुके हैं और उनका प्रयास रहेगा उनके कार्यकाल में सभी डाक्टरों की कमी पूरी हो सके।
फोटो:6, जानकारी देते नवनियुक्त एसएमओ सुखविंद्र सिंह
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*