पंजाब26दिसम्बर24*नगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर चालान काटे
अबोहर, 26 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई मोहन लाल व अन्य पुलिस पार्टी ने महाराजा अग्रसैन चौक पर रात्रि नाकाबंदी कर बिना नंबरी, बिना दस्तावेज मोटरसाईकिल चालकों के चालान काटे और गाड़ियों की चैकिंग की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों पर नंबर प्लेट जरूर लगवायें। अपने वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि अपने घरों व कार्यालयों के बाहर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाऐं ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।
फोटो:1, पुलिस पार्टी चालान काटते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
बांदा 27 अक्टूबर 26*ग्राम छिरहुटा में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 158 लोगों का पंजीयन*
बांदा 27 अक्टूबर 26*दलित महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग*
फर्रुखाबाद27 अक्टूबर 26*युवती के अपमान का आरोप, एनडीपीएफ ने डीपीओ पर उठाए सवाल