पंजाब25सितम्बर*थाना बहाववाला पुलिस ने चोरों से रिमांड के दौरान 9 मोबाईल बरामद करवाए
अबोहर, 25 सितंबर (शर्मा):थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी के नेतृत्व में एएसआई राजविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मोबाईल की दुकान में चोरी करने वाले दोनों चोरों राजबीर सिंह उर्फ गंजा पुत्र जगसीर सिंह, हरचरण सिंह पुत्र अमर सिंह वासी बहाववाला की निशानदेही पर 2 बड़े व 7 छोटे मोबाईल बरामद किये हैं। मामले की जांच जारी है। दोनों आरोपियों को आज रिमांड खत्म होने के बाद डयूटी मैजिस्ट्रेट लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने के बाद जेल भेज देने के निर्देश जारी किये।
गौरतलब है कि थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी के नेतृत्व में एएसआई राजविंद्र सिंह ने अमरपुरा में मोबाईल की दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजबीर सिंह उर्फ गंजा पुत्र जगसीर सिंह, हरचरण सिंह पुत्र अमर सिंह वासी बहाववाला को काबू किया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश राजन अनेजा की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। मिली जानकारी अनुसार अमरपुरा निवासी अमित शर्मा पुत्र गोबिंद राम के आधार पर उसकी दुकान में चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं.9 10.01.2021 भांदस की धारा 457, 380, 427 आईपीसी के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:8, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 20 मार्च 26*चर्चित समाजसेवी शिव गांधी ने बेजुबान पंछी की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की*
पूर्णिया बिहार 20 मार्च 26*सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-81 किया जाम,
मथुरा 19 मार्च 2026 *राया ब्लॉक में एसएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न, विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता पर जोर