पंजाब25सितम्बर*ट्रेैफिक पुलिस ने बिना नंबरी मोटरसाईकिलों के चालान काटे
अबोहर, 25 सितंबर (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई सुरिंद्र सिंह, एएसआई राजपाल ने बस स्टैंड जैन नगरी रोड पर नाकाबंदी कर बिना नंबरी वाहनों के चालान काटे। पुलिस द्वारा शहर में बढ़ रही लूटपाट व छीनाझपटी की घटनाओं को रोकने के लिए वाहनों के दस्तावेजों की चैकिंग की जा रही है। ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहनों के दस्तावेज साथ रखें और अपने वाहन पर नंबरप्लेट जरूर लगवाएं।
फोटो:10, वाहनों की चैकिंग करते ट्रैफिक पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 20 मार्च 26*चर्चित समाजसेवी शिव गांधी ने बेजुबान पंछी की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल पेश की*
पूर्णिया बिहार 20 मार्च 26*सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साए लोगों ने NH-81 किया जाम,
मथुरा 19 मार्च 2026 *राया ब्लॉक में एसएमसी प्रशिक्षण सम्पन्न, विद्यालय विकास में सामुदायिक सहभागिता पर जोर