पंजाब25अप्रैल*छेड़छाड़ के मामले में लड़कियों के 164 के बयान करवाए अदालत में
अबोहर, 25 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व महिला कांस्टेबल ने आज 10वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रों के 164 के बयान न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में करवाए। लड़कियों के बयानों के आधार पर ही अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी। गौरतलब है कि 20 अप्रैल को लड़कियां जब स्कूल से अपने घर गांव दौलतपुरा जा रहीं थी तो रास्ते में नाई की दुकान पर काम करने वाले विनोद कुमार व उसके साथियों ने उनसे कमेंट करते हुए कहा कि हमें भी कुल्फी खिलाओ। जिसके बाद लड़कियों ने अपने परिजनों को बुलाकर विनोद कुमार की धुलाई कर दी थी। विनोद कुमार को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया लड़की किरणबाला पुत्री तेजपाल के बयानों पर थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 354 के तहत विनोद कुमार व उसके दोस्तों पर मामला दर्ज किया। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, जानकारी देते छात्राएं।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR
रीवा24अगस्त26*अमहिया पुलिस का शिकंजा: अस्पताल और मैरिज गार्डन से बाइक उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार*