October 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब25अगस्त25*श्री कृष्ण गोपाल गौधाम ग्राम पंचकोसी में अखंड ज्योत जन्म शताब्दी गौ कल्याण गायत्री यज्ञ एवं वृक्षारोपण का आयोजन सम्पन्न

पंजाब25अगस्त25*श्री कृष्ण गोपाल गौधाम ग्राम पंचकोसी में अखंड ज्योत जन्म शताब्दी गौ कल्याण गायत्री यज्ञ एवं वृक्षारोपण का आयोजन सम्पन्न

पंजाब25अगस्त25*श्री कृष्ण गोपाल गौधाम ग्राम पंचकोसी में अखंड ज्योत जन्म शताब्दी गौ कल्याण गायत्री यज्ञ एवं वृक्षारोपण का आयोजन सम्पन्न

अबोहर, 25 अगस्त (शर्मा/सोनू): अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट शक्तिपीठ निहाल खेड़ा, गौशाला सेवा समिति एवं समूह नगर निवासियों की ओर से अखंड ज्योत जन्म शताब्दी की पावन बेला पर घर- परिवार- नगर की सुख ,शांति ,समृद्धि एवं गौ कल्याण गायत्री यज्ञ, वृक्षारोपण ,तुलसी वितरण का आयोजन श्री कृष्ण गोपाल गौधाम पंचकोशी के प्रांगण में बड़े हर्षोउल्स के साथ संपन्न हुआ । श्री कृष्ण गोपाल धाम सेवा समिति के प्रधान नथूराम उर्फ जीतराम झाझड़िया, जीतराम ढाका ने जोत जलाकर यज्ञ आयोजन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के शुरुआत प्रभु संकीर्तन करते हुए। गायत्री शक्तिपीठ निहाल खेड़ा की स्वयंसेवीका श्रीमती मुक्तेश्वरी देवी ने बड़े सुंदर ढंग से यज्ञ का संचालन किया और और उपस्थित माता, बहन, भाइयों को अपने दैनिक जीवन में नियमित रूप से गायत्री महामंत्र का जाप करना, अपनी रसोई घर में बलिवैश्य यज्ञ करना एवं नियमित रूप से गौग्रास निकालने के लिए सभी को प्रेरित किया। गौशाला प्रांगण में आए हुए सभी माता ,बहन, भाइयों ने बड़े सुंदर तरीके से हवन यज्ञ में भाग लेकर नगर की सुख, शांति और समृद्धि एवं गौ कल्याण हेतु महामृत्युंजय मंत्र से यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां प्रदान करके आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित सभी बहन भाइयों ने खासकर के युवा पीढ़ी ने गौ सेवा करने का संकल्प लिया। नए सदस्यों को गौ सेवा समिति की ओर से दुपट्टा पहन कर सम्मानित किया गया। गायत्री शक्तिपीठ निहाल खेड़ा के व्यवस्थापक हीरालाल चौहान ने यज्ञ में उपस्थित सभी बहन, भाइयों को गौ सेवा पर अपना संबोधन देते हुए कहा की गौ सेवा- राष्ट्र सेवा है ।गौ सेवा- श्री कृष्ण गोपाल की सेवा है। जिस घर- गौशाला में गौ माता पेट भर भोजन प्राप्त करके सुख, शांति और चैन की सांस लेती है। उस घर परिवार ,नगर में सुख शांति और श्री- समृद्धि बढ़ती चली जाती है। जब एक गौ माता को खिलाया तो समझो सृष्टि के 33 कोटि देवताओं को भोग लगाकर उनको संतुष्ट कर दिया।गौशाला साक्षात जीवंत जागृत देवालय होता है। जो व्यक्ति गौशाला में आकर जप ,तप, दान, यज्ञ करता है। उसका अनंत गुना फल शास्त्रों में बताया है। गौ माता के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। अगर हर किसान गौ सेवा में लग जाए तो गौ माता दर-दर की ठोकरे खाने से बच सकती है। क्योंकि गौ माता और बैल से उसका नाता बहुत सदियों पुराना है। गौ माता हमें दूध ,दही प्रदान कर हमारे घर में स्वास्थ्य प्रदान करती है तो गोबर की खाद से खेत को स्वस्थ बनती है। आज मशीनरी, फर्टिलाइजर का युग आ गया। जिसके कारण घर और खेती का स्वास्थ्य दोनों चौपट हो गए। अगर हमें बचना है तो गौ माता को पालन होगा- बचाना होगा। श्री चौहान ने आगे बताते हुए कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार में जल रही अखंड ज्योत की जन्म शताब्दी ज्योति कलश यात्रा जहां-जहां गई है वहां- वहां पर शांतिकुंज के सप्तसूत्री एवं घर-घर गायत्री, ग्रामे- ग्रामे यज्ञ, ग्रामे- ग्रामे गौशाला कार्यक्रमों के अंतर्गत यज्ञ में आए हुए सभी परिजनों को प्रसाद के रूप में छायादार, फलदार, औषधि युक्त तुलसी पौधे वितरण किए गए। श्री कृष्ण गोपाल सेवा समिति ग्राम पंचकोशी की ओर से गायत्री शक्तिपीठ निहाल खेड़ा द्वारा चलाए गए इस अभियान की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
फोटो:1, गांव पंचकोसी में गौशाला में गायत्री यज्ञ करते श्रद्धालुगण