April 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब25अक्टूबर23*चोरों का साहस,जज की कोठी की दीवार फांद चोर बाथरूम और बाहर से टूटियां ले गए*

पंजाब25अक्टूबर23*चोरों का साहस,जज की कोठी की दीवार फांद चोर बाथरूम और बाहर से टूटियां ले गए*

पंजाब25अक्टूबर23*चोरों का साहस,जज की कोठी की दीवार फांद चोर बाथरूम और बाहर से टूटियां ले गए*

जालंधर महानगर के सबसे सुरक्षित इलाके को भी चोरों ने नहीं बक्शा। हर समय पुलिस सुरक्षा में रहने वाली ऑफिसर कॉलोनी में जज की कोठी की दीवार फांद कर चोरों ने बाथरूम और बाहर लगीं टूटियां चोरी कर लीं। घटना का पता उस समय चला जब जज कोठी पहुंचे। सामान बिखरा देख स्टाफ ने उन्हें बताया तो तुरंत इसकी जानकारी थाना डिजीवन-आठ पुलिस को दी गई। जज की कोठी में चोरी की वारदात का पता चलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जज के गनमैन गांव शंकर निवासी कांस्टेबल कुलदीप सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कांस्टेबल कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह जज के साथ बतौर गनमैन तैनात हैं। जज को ऑफिसर काॅलोनी की कोठी-चालीस अलाॅट हुई है। जज फिल्लौर स्थित अपने घर चले गए थे। इस दौरान चोरों ने कोठी की दीवार फांदकर बाथरूम और बाहर लगी कीमती टूटियां चुरा लीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ▪️

Taza Khabar