पंजाब24मार्च*अबोहर को सुंदर बनाने के लिए सफाई अभियान जारी रहेगा : विधायक संदीप जाखड़
अबोहर, 24 मार्च (शर्मा): अबोहर हल्के के विधायक संदीप जाखड़ ने अबोहर के मुद्दों पर पंजाब के राज्यपाल व मुख्यमंत्री से बातचीत की। उन्होंने इस क्षेत्र में फोकल प्वाईंट व खेती क्षेत्र के बारे में अवगत करवाया। पंजाब के कुछ शहर गंदे शहरों में आ चुके हैं। पंजाब में सफाई व्यवस्था बनाना जरूरी है। विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि अबोहर को सुंदर बनाने के लिए अपनी आभा अपना अबोहर मुहिम चला रखी है जिससे अबोहर को साफ-सुथरा बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। इस शनिवार को नहर पर सफाई अभियान चलाया जायेगा ताकि शहर को पीने के लिए स्वच्छ पानी मिल सके। संदीप जाखड़ ने बताया कि पंजाब में आप की आंधी चल रही थी। मैं अबोहरवासियों का आभारी रहूंगा जिन्होंने अधिक वोट देकर मुझे विधानसभा में पहुंचाया है। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम के मेयर विमल ठठई, कांग्रेस कमेटी अबोहर के प्रधान मोहन लाल ठठई, डिप्टी मेयर गणपत राम, राजू निराणियां, मंगतराम बठला व अन्य सदस्य मौजूद थे।
फोटो:1, संदीप जाखड़ प्रैस कान्फ्रैंस करते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर ११ फरवरी 26*वाणी मंजरी दास को आखिरी सलाम
सहारनपुर ११ फरवरी 26*एसएसपी अभिनंदन सिंह का महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण
कानपूर नगर ११फरवरी २६ * थाना अनवरगंज चौकी बॉसमंडी में शुद्धिकरण अभियान, अति प्राचीन मंदिर का कराया जा रहा सुंदरीकरण