पंजाब24मई2023*लूटपाट करने वाला दीपक कुमार गिरफ्तार
अबोहर, 24 मई (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला, एएसआई लाल चंद ने लूटपाट व मारपीट करने के आरोपी दीपक कुमार पुत्र कालू राम वासी संतनगरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। नगर थाना के प्रभारी संजीव तरमाला ने बताया कि नशा तस्करों, लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें।
मिली जानकारी अनुसार हर्ष कुमार पुत्र विनोद कुमार वासी संतनगरी के साथ लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं. 141, 21.06.20 भांदस की धारा 379बी, 341, 323, 506, 148, 149 आईपीसी के तहत कईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी दीपक को काबू करने में सफलता हासिल की है। कुछ आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार