पंजाब24नवम्बर2022*मलोट चौक अबोहर में स्ट्रीट लाईट बंद होने लोग परेशान
अबोहर, 24 नवंबर (शर्मा/सोनू): मलोट चौक अबोहर में पिछले काफी समय से स्ट्रीट लाईट न जगने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाईट न जगने के कारण रात्रि के समय वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा आए दिन होने वाली चोरियों के कारण दुकानदारों में भी भय का माहौल है। व्यस्ततम सडक़ होने व अंधेरे के कारण लुटेरे व चोरी करना वाला गिरोह भी यहां सक्रिय होने लगा है। लोगों ने नगर निगम व प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्ट्रीट लाईट ठीक करवाई जायें ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो:2, मलोट रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाईटें।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*दवा विक्रेता समिति द्वारा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया
मथुरा 22 मार्च 26* फरसा वाले बाबा की दुर्घटना मे पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग, पथराव व तोड़फोड़ करने वाले 15 विधर्मी अभियुक्तगण गिरफ्तार ।*
लखनऊ 22 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….