पंजाब24अप्रैल*10 किलो चूरा पोस्त सहित ट्रक चालक सेवक सिंह काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 24 अप्रैल (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी गुरविंद्र सिंह, सबइंस्पैक्टर साहब सिंह, एएसआई मिलख राज गांव भागू की तरफ जा रहे थे कि राजस्थान की ओर से आ रहे ट्रक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो ट्रक ड्राईवर से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरेसेवक सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी बठिण्डा रोड श्रीमुक्तसर साहिब के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रांची १६ मार्च २६ * रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
रोहतास १६ मार्च २६ * तेंदुनी चौक, बिक्रमगंज स्थित “उमेश स्वीट्स कन्फेक्शनरी” का एलपीजी सिलेंडरों के उपयोग के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया गया।
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*