पंजाब23नवम्बर24*सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी : संदीप जाखड़
अबोहर, 23 नवंबर (सोनू/ शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए नवनिर्वाचित विधायक संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 161वें सफाई अभियान के दौरान विधायक संदीप जाखड़, मेयर विमल ठठई व संजय जाखड़ ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि पानी का स्तर नीचे और न जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, गुरजंट सिंह जंटा, नगर निगम मेयर विमल ठठई, प्रवीण परूथी रूबी, संजय जाखड़, समाजसेवी लोकेश शर्मा,हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो : 3, जानकारी देते विधायक संदीप जाखड़
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*