पंजाब23नवम्बर24*नशा तस्करों व गुण्डागर्दी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएचओ मनिंद्र सिंह
अबोहर, 23 नवंबर (शर्मा/ सोनू): नगर थाना नं. 1 के प्रभारी मनिंद्र सिंह ने आज पुलिस कर्मचारियों के साथ मीटिंग की जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि शहर में नशा बेचने वालों, गुंडागर्दी व लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी। इस मौके पर एडीशनल एसएचओ अमरीक सिंह, चौकी सीडफार्म प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई बहादुर सिंह, कुलवंत सिंह, एएसआई भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी बैठक में मौजूद थे। थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि आपके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी या असामाजिक कार्य करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:2, बैठक में मौजूद थाना प्रभारी मनिंद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26**सोना 1.76 लाख से अब 1 लाख के नीचे आने की चर्चा: रूस-अमेरिका डील से बदल सकता है खेल….*
खंडवा 17 फ़रवरी 26*_खंडवा में मुस्लिम किन्नर ने अपनाया सनातन धर्म, शुद्धीकरण के बाद बनीं ‘सीता’, बोलीं- शेष जीवन महादेव की शरण में_*
नई दिल्ली 17 फ़रवरी 26*भारत को दुनिया की टॉप तीन AI सुपरपावर में से एक होना चाहिए: पीएम मोदी_*