पंजाब23जून2023*एक्साईज इंस्पैक्टर राजवीर सिंह व पंजाब पुलिस ने 35 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की
3 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अबोहर, 23 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एक्साईज इंस्पैक्टर राजवीर सिंह व रेड पार्टी व नगर थाना 2 की पुलिस ने नहर पुल के निकट कंधवाला रोड एक गोदाम में छापा मारकर 35 पेटियां शराब हरियाणा मार्का बरामद करने में सफलता हासिल की है। इंस्पैक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मुकदमा नं. 64, 22.06.23 एक्साईज एक्ट के तहत आकाश पुत्र कालूराम वासी कोठीफैज व अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच नगर थाना 2 के प्रभारी भूपिंद्र सिंह कर रहे हैं।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व बरामद शराब।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*