पंजाब23अक्टूबर*सुरेन्द्र जाखड़ इफको ट्रस्ट ने अस्पताल को भेंट किए दो आर.ओ वाटरकूलर
अबोहर, 23 अक्तूबर। समय समय पर विभिन्न समाज सेवी प्रकल्पों में भाग लेने वाली सुरेन्द्र जाखड़ इफ्को ट्रस्ट ने सरकारी अस्पताल में आर ओ वाटर कूलरों की जरूरत को देखते हुए आज आर.ओ सहित दो वाटर कूलर अस्पताल को भेंट किए। इस मौके पर विशेष तौर से ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जयवीर जाखड़, नगर कांग्रेंस प्रधान मोहन लाल ठठई व पार्षद विपन शर्मा, जगदीश कुमार, विक्की शर्मा भी मौजूद थे।
अस्पताल के एसएमओ डा. गगनदीप सिंह ने श्री जाखड़ का आभार जताते हुए कहा कि मरीजों को शुद्ध व शीतल जल न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था ओर ट्रस्ट ने अस्पताल की जरूरत को देखते हुए यह आरओ भेंट कर बेहद पुण्य का कार्य किया है। जिस पर जयवीर जाखड़ ने कहा कि अगर अस्पताल को भविष्य में भी किसी प्रकार की जरूरत की आवश्यकता है तो उन्हें निंसंकोच कहें वे उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि ट्रस्ट द्वारा कोरोना काल मे भी अस्पताल को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेंट किए गए थे। इस मौके पर अस्पताल के डाक्टर साहब राम, डा. पुल्कित ठठई, चीफ फार्मासिस्ट प्रवीण ग्रोवर, नरैणा राम व अन्य स्टाफ मौजूद था।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में विजयदशमी पर भाजपा विधायक डॉ. बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26*अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले में यूपी की 2 युवतियों सहित 4 और गिरफ्तारियां*
हरिद्वार 21 अक्टूबर 26*शांति आश्रम में पंच जूना अखाड़ा के साधु-संतों ने धूमधाम से मनाया ‘गोला पूजा’ का पर्व, हुआ भव्य स्वागत व जलपान