पंजाब22अगस्त25*सीडफार्म लैब में लूटपाट व तोड़फोड़ करने वाल 4 आरोपियों को जेल भेजा
अदालत ने दो युवकों हरप्रीत सिंह व दिलावर सिंह उर्फ संभू को जुनाईल अदालत में पेश करने के निर्देश दिए
अबोहर, 22 अगस्त (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई भूपिंद्र सिंह, सीडफार्म चौकी के प्रभारी राजवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने सीडफार्म लैब में तोड़फोड़ करने वाले 6 आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ हैप्पी, दिलावर सिंह उर्फ संभू, करनदीप सिंह उर्फ करन, वीर उर्फ कालिया, हरप्रीत सिंह उर्फ काका, गुरमन सिंह उर्फ गोरा को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। दूसरी ओर एडवोकेट अमृतपाल तिन्ना अदालत में पेश हुए और हरप्रीत सिंह व दिलावर सिंह उर्फ संभू के नाबालिग होने के दस्तावेज पेश किए। अदालत ने उक्त दोनों को जुनाईल कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए तथा बाकी चार आरोपियों को जेल भेज दिया। ्र
मिली जानकारी अनुसार सीडफार्म निवासी सूरज पुत्र जीत सिंह के बयानों पर लैब में लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 199, 15.8.25 धारा 324, 315 (2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। नगर थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को काबू किया गया है। जल्द बाकी आरोपियों को काबू किया जायेगा। उन्होंने बताया लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।
फोटो: 6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें
Virus-free.www.avast.com

More Stories
पटना बिहार 21 अगस्त26 बड़ी खबर | पटना उच्च न्यायालय* बिहार में 4 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का हुआ स्थानांतरण*
बाराबंकी21अगस्त26*पीड़ित परिवार से मिले भाजपा नेता, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।