पंजाब21सितम्बर*अपने पति सागर व प्रेमिका रंजना से परेशान होकर पत्नी रेणू अरोड़ा ने आत्महत्या की कोशिश की
अबोहर, 21 सितबर (शर्मा/सोनू/चुघ)। दशमेश नगर नजदीक उत्तम विहार कॉलोनी अबोहर निवासी रेणू अरोड़ा पत्नी सागर अरोड़ा ने अपने पति सागर अरोडा जो चंडीगढ में गाडी चलाने का काम करता है, जिसने हिमाचल निवासी रंजना से दूसरी शादी की है। जिसके परेशान होकर रेणूू अरोडा ने जहरीली वस्तु का सेवन किया। मकान मालिक सुभाष व अन्य लोगों ने उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। जहां पर उसे रैफर कर दिया गया। पूर्व विधायक डा. राम कुमार के अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां उसका इलाज करवाया गया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। रेणू अरोड ने बताया कि उसने सागर के साथ लव मैरिज की थी। उसके बाद दो बच्चों को जन्म दिया है। अब वह हिमाचल की लड़की रंजना के साथ शादी कर रह रहा है। इसलिए परेशान होकर मैंने जहरीली वस्तु खा ली है। इन दोनों पर कार्रवाई की जाए।
फोटो : 02, रेणू अरोड़ा उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल, मकान मालिक व अन्य लोग उकसी देखभाल करते हुए।

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*