पंजाब21दिसम्बर*ट्राला चोरी काबू, जेल भेजा, ट्राला बरामद
अबोहर, 21 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सतपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने ट्राला चोरी करने वाले आरोपी केवल सिंह पुत्र गिंदा सिंह वासी गोबिंद नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी से चोरी किया हुआ ट्राला बरामद कर लिया गया है तथा ट्राला चोरी करने के लिए प्रयोग किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि इसी मामले में दूसरा आरोपी गुरमीत पुत्र मुखराज सिंह वासी लंबी जिला मुक्सर साहिब अभी फरार बताया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने सुखमंदर सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी बाबा दीप सिंह नगर अबोहर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 280, 17.12.2021 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत दोनों ट्राला चोरों केवल सिंह व गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एएसआई सतपाल ने इस मामले में छापा मारकर ट्राला बरामद किया है जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
बिजनौर 14 फ़रवरी 26*वेलेंटाइन डे बड़ा खुलासा: बिजनौर के रेस्टोरेंट के ‘VIP रूम’ में कपल्स के गुप्त वीडियो बनाए जा रहे थे!** 🚨
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 14 फ़रवरी 26*जबतक मनरेगा को मूल स्वरूप में बहाल नहीं करेंगे तबतक मनरेगा योजना की लड़ाई जारी रहेगी – प्रदीप मिश्रा अंशुमन*