पंजाब21अप्रैल*लड़की के साथ-साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में युवक की पिटाई, मामला दर्ज
अबोहर, 21 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर ने स्कूली छात्रा किरण बाला पुत्री तेजपाल के बयानों के आधार पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा नं. 41, 20.04.2022 भांदस की धारा 354 आईपीसी के तहत विनोद कुमार पुत्र राजकुमार व अन्य तीन वासी दौलतपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की ने बताया कि वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी सहेलियों के साथ जा रही थी। विनोद कुमार व उसके साथियों ने उसकी सहेली का हाथ पकड़ लिया। विनोद कुमार कमेंट करते कहा कि हमें भी कुल्फी खिलाओ।लड़की ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इनमें से विनोद कुमार को काबू कर लिया और उसकी अच्छी खासी धुलाई की। धुलाई के बाद विनोद कुमार अस्पताल में दाखिल हुआ और झूठे आरोप परिजनों पर लगाने लगा। सच्चाई यह है कि विनोद कुमार पिछले काफी समय से छात्राओं को परेशान कर रहा था। परिजनों ने मांग की है कि विनोद कुमार के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो: 5, आरोपी युवक व धुलाई करते परिजन।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*