पंजाब20दिसम्बर*ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टैंड के निकट नाकाबंदी कर चालान काटे
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी सुरिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड के निकट नाकाबंदी कर बिना नंबरी व बिना दस्तावेज वाले वाहनों के चालान काटे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने वाहन पर नंबर प्लेट जरूर लगवायें। इसके अलावा वाहन चालक अपने वाहन के दस्तावेज अपने साथ रखें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो: 3, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें