March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब20अप्रैल*बाईपास पर लूटपाट करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पंजाब20अप्रैल*बाईपास पर लूटपाट करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पंजाब20अप्रैल*बाईपास पर लूटपाट करने वाले आरोपी को सदर थाना पुलिस ने किया काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 अप्रैल (शर्मा): सदर थाना अबोहर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत एएसआई जसविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बाईपास पर लूटपाट करने वाले एक आरोपी युगराज सिंह उर्फ जज पुत्र जगसीर सिंह वासी ढाणी भुल्लर थाना कबरवाला जिला मुक्तसर साहिब को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी अवतार सिंह, देहाती बल्लुआना ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी और बताया लगाया जायेगा कि इससे पहले किन किन वारदातों को अंजाम दिया था।
मिली जानकारी अनुसार सदर थाना अबोहर पुलिस ने सुरिंद्र कुमार पुत्र फूलाराम वासी बेगांवाली के साथ 25 हजार रूपये छीनने का मामला दर्ज किया है। 25 फरवरी को करीब 3:30 बजे बाईपास बुर्जमुहार रोड पर सुरिंद्र कुमार अपने मोटरसाईकिल पर जा रहा था कि इतने में एक व्यक्ति उसके पास आया और कहने लगा कि मेरे 4000 रूपये गिर गए हैं जिसे आपने उठाया है और सुरिंद्र कुमार की तलाशी लेने लगा। सुरिंद्र कुमार की जेब में 24500 रूपये थे जिसे उस युवक ने हथियार की नोक पर छीन लिया और फरार हो गया। उसने सदर थाना प्रभारी को इस मामले में कार्यवाई की मांग की है। इस मामले की जांच एएसआई जसविंद्र सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने सुरिंद्र कुमार के बयानों के आधार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 13, 26.2.22, भांदस की धारा 379बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी

Taza Khabar