पंजाब20अक्टूबर23*रेल विभाग श्रीगंगानगर रेलवे फाटक पर जल्द पुल बनवाये : राजू चराया
अबोहर, 20 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। इसके अलावा जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो फाटक बंद होने पर उन्हें फाटक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जब फाटक खुलता है तो ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाती है और लम्बा जाम लग जाता है। इसलिए जब तक यहां पुल नहीं बन जाता तब तक एक या दो ट्रैफिक कर्मचारी तैनात किया जाये ताकि लोगों को परेशानी न हो।
फोटो: 1, फाटक पर लगा जाम। व समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू।

More Stories
लखनऊ7 अप्रैल 26*लखनऊ में फिर बदलेगा मौसम, 7 अप्रैल से बारिश के आसार
नई दिल्ली 7 अप्रैल 26*इस वक्त की सबसे बड़ी खबर — देशभर के मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट!
लखनऊ 7 अप्रैल 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का मौसम अपडेट