पंजाब20अक्टूबर23*नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला व्यक्ति साहिल कुमार गिरफ्तार
अबोहर, 20 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई सर्बजीत सिंह ने नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी साहिल कुमार पुत्र भगवान वासी फिरोजपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने लडक़ी के 164 के बयान करवाए और मेडीकल रिपोर्ट के आधारा पर धारा में बढ़ौतरी की जा चुकी है। नगर थाना पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 181, 11.9.23 भांदस की धारा 363, 366आईपीसी के तहत उसकी नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
प्रयागराज 12 फ़रवरी 26*10 फ़रवरी को मोनालिसा की फ़िल्म द डायरी ऑफ़ मणिपुर हुई रिलीज
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर है
नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10.30 बजे की बड़ी खबरें