पंजाब19जनवरी*विवाहिता के साथ बलात्कार करने के आरोपी पर मामला दर्ज
महिला ने दिए 164 के बयान, आरोपी अभी फरार
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया था। महिला को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर उसके 164 के बयान करवाये हैं। महिला ने बताया कि उसके साथ दोनों भाईयों ने बलात्कार किया है जबकि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने आरोपी राजकुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी दीवानखेड़ा को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी घर से फरार है उसे पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जायेगा।
जानकारी अनुसार पीडि़त महिला ने अपने वकील योगेश रहेजा के माध्यम से पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में एक अपील दायर की थी कि पुलिस राजनीतिक दबाव में उसके साथ हुए बलात्कार के मामले में आरोपियों पर पर्चा दर्ज नहीं कर रही है। पंजाब हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान को कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश दिये। हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर एसएसपी क्राईम एंड वूमैन अवनीत कौर सिद्धू ने पुलिस कप्तान ने जांच के बाद खुईयांसरवर पुलिस को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व एसआई रविंद्र शर्मा ने महिला प्रवीण रानी के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.8, 12.01.2020 भांदस की धारा 376, 506 आईपीसी के तहत राजकुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी दीवानखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ राजकुमार पुत्र केवल कृष्ण वासी दीवानखेड़ा ने चाय में कुछ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया है।
फोटो: 1, फाईल फोटो राजकुमार व थाना प्रभारी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी18फ़रवरी26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 115 जोड़े वैवाहिक बंधन में बधें*