पंजाब19अक्टूबर*बहू व पोते से मारपीट करने के आरोप में सास व ससुर को अदालत ने किया तलब
अबोहर, 19 अक्तूबर (शर्मा): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पूनम पत्नी प्रदीप कुमार वासी बसंत नगरी ने अपने वकील संदीप बजाज के माध्यम से अदालत में एक केस दायर किया कि उसके साथ उसके ससुर सुभाष चंद्र पुत्र गुरबख्श लाल सास मनजीत रानी पत्नी सुभाष चंद्र वासी नई आबादी गली नं. 20 ने मारपीट की है। अदालत में 4.10.2021 को पूनम के वकील ने अपनी दलीलें और गवाह पेश किये। गवाहों तथा एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए न्यायाधीश लखबीर सिंह ने 26.11.2021 के लिए उसके ससुर सुभाष चंद्र, सास मनजीत रानी को तलब किया है। पूनम पत्नी प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर में थी। किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसके ससुर सुभाष व सास मनजीत ने उसके व उसके बेटे के साथ मारपीट की। उसने शिकायत पुलिस को दी लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। उसने अपने वकील के माध्यम से अदालत में केस दायर किया।
फोटो:1, जानकारी देती पूनम व उसका बेटा, फाईल फोटो सुभाष व मनजीत सास ससुर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।
अररिया ११ अप्रैल २६ * बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक की दीन दहाड़े धड़ से सर को अलग कर बेरहमी से हत्या कर दिया।
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत