पंजाब18जून*21 जून को नेहरू पार्क में मनाया जायेगा योग दिवस
फाजिल्का के डीसी होंगे मुख्यातिथि
अबोहर, 18 जून (शर्मा/सोनू): राष्ट्रीय योगा दिवस अबोहर में 21 जून को नेहरू पार्क में लीगल सर्विस अथॉरिटी फाजिल्का की ओर से मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, एसएसपी भूपिंद्र सिंह होंगे। लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा इस दिन सुबह 5.30 से 7 बजे तक योगा दिवस का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी रविंद्र पाल सिंह अरोड़ा के साथ नायब तहसीलदार सीतो अविनाश चंद्र, नायब तहसीलदार अबोहर जगसीर सिंह के अलावा लोक अदालत के मैंबर रिटायर्ड एसडीएम बी.एल. सिक्का, लीगल सर्विस अथॉरिटी के मैंबर देसराज कम्बोज, नरेश कम्बोज पीएलवी फ्रंट ऑफिस मौजद होंगे। उन्होंने लोगों से इस मौके पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
फोटो:7 जानकारी देते देसराज कम्बोजव अन्यद्ध
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उज्जैन 12सितंबर 26*बजरंग बली की शक्ति देख प्रशासन हुआ नतमस्तक, नहीं हटेगी मूर्ति*
उन्नाव 12सितंबर 26* उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन के मेगा हेल्थ कैंप में डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
गाजियाबाद 12सितंबर 26*इंदिरापुरम डी-मॉल कैफ़े में दबँगो की दबँगई ढा रही कहर