April 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब18जुलाई*सप्पांवाली के सरपंच बलराम पर कातिलाना हमला करने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब18जुलाई*सप्पांवाली के सरपंच बलराम पर कातिलाना हमला करने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पंजाब18जुलाई*सप्पांवाली के सरपंच बलराम पर कातिलाना हमला करने वाले 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में एक नाबालिग सहित 3 को गिरफ्तार किया
अबोहर, 18 जुलाई (शर्मा/सोनू): अबोहर विधानसभा के अंतर्गत आते गांव सप्पांवाली के सरपंच बलराम पुत्र देसराज पर कातिलाना हमला कल रविवार को हुआ था। अगर लोग बीच में न आते तो सरपंच को मौत के घाट उतार दिया जाता। घायल सरपंच को सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल करवाया गया। थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर व अन्य पुलिस पार्टी ने सरपंच बलराम के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 92, 18.03.2022 भांदस की धारा 307, 148, 149 के तहत उनपर हमला करने वाले युवक गगनदीप पुत्र प्रकाश वासी ढाबा कोकरियां, सचिन कुमार पुत्र राम कुमार वासी रायपुरा, राकेश कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी रायपुरा, कमल पुत्र दानवीर वासी सप्पांवाली, अरक्षदीप पुत्र अमरजीत वासी रायपुरा, गोपी, लवप्रीत पुत्र इंद्रजीत वासी ढाबाकोकरिया, जतिन अबोहर, मुकेश कुमार पुत्र विक्रम वासी दुतारांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गगन को जुनाईल कोर्ट फाजिल्का में पेश किया जायेगा जबकि सचिन व राकेश कुमार को अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। सरपंच पर हमला होने के बाद अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ उसका हालचाल पूछने सिविल अस्पताल पहुंचे। इसके साथ गांव दौलतपुरा निवासी हरप्रीत कांग्रेस ब्लाक प्रधान खुईयांसरवर भी अस्पताल पहुंचे। खुईयांसरवर के सरपंच मंगत, शराब ठेकेदार भिंदा सिंह दौलतपुरा, अबोहर हल्का प्रभारी दीप कम्बोज के अलावा अन्य पंच सरपंच भी पहुंचे। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो:2, घायल सरपंच का हाल पूछते संदीप जाखड़ व हरप्रीत सिंह।

Taza Khabar