पंजाब18अप्रैल*छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाला अध्यापक को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 18 अप्रैल (शर्मा): फाजिल्का रोड पर स्कूल में टीचर द्वारा 7वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी मास्टर जयपाल उर्फ जयप्रकाश उर्फ जे.पी. पुत्र राजेश वासी चड़की दादरी भवानीगढ़ हरियाणा को नगर थाना पुलिस के एएसआई रविकांत शर्मा व अन्य पुलिस पार्टी ने काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपी अध्यापक को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश दिये हैं। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा की माता लक्ष्मी देवी वासी ताजापटी के बयानों के आधार पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा नं. 23, 22.02.2022 भांदस की धारा 354 व आईपीसी पोस्को एक्ट 8, 10 के तहत अरोपी मास्टर जयपाल उर्फ जयप्रकाश उर्फ जे.पी. पुत्र राजेश वासी चड़की दादरी भवानीगढ़ हरियाणा के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। आरोपी ने अपना मोबाईल पुलिस को देने के बजाय खुर्दबुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 201 के तहत बढ़ौतरी की गई है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर