पंजाब17दिसम्बर24*200 लीटर अवैध शराब मामले में दूसरा आरोपी सुलतान काबू
अबोहर, 17 दिसम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना सदर के प्रभारी सुनील कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने 200 लीटर शराब मामले में दूसरे आरोपी सुलतान पुत्र काला सिंह वासी गली नं.3 सीडफार्म पक्का अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। थाना सदर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा नं. 98, 22.11.24 को एक आरोपी संदीप सिंह को काबू किया था। उससे पूछताछ के दौरान सुलतान सिंह का नाम शामिल आया था। आज पुलिस ने सुलतान सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*
मथुरा 23 जुलाई 26 उप जिलाधिकारी महावन एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल के साथ पैदल गश्त:-*
*बांदा 23 जुलाई 26*संसद के मानसून सत्र में बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाएं बुंदेलखंड के सांसद – प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी*