पंजाब16नवम्बर24*जनता के सहयोग से ही पंजाब को बनाया जा सकता है नशामुक्त -एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़
जिला फाजिल्का पुलिस ने प्रोजेक्ट सम्पर्क के तहत अबोहर मे लगाया में विशेष सैमीनार
अबोहर, 16 नवंबर (शर्मा/ सोनू): जिला फाजिल्का पुलिस की तरफ से प्रोजेक्ट सम्पर्क के तहत पुलिस और जनता के आपसी रिश्ते मजबूत करने के लिये एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में अरोड़वंश धर्मशाला में विशेष सैमीनार लगाया गया. जिसमें अबोहर की कई समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों और इलाके के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
इस मौके पर एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने कहा की इस प्रोजेक्ट का मकसद जनता और पुलिस का आपस में भरोसा कायम करना है.जिसके तहत सामाजिक भागीदारी को बढ़ाकर समाज को नशे के बुरे प्रभावो से बचाना है और पंजाब को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्षदों, प्रधानों, सरपंचों, पंचों, नंबरदारों तथा लोगोंके सहयोग से ही पंजाब को नशामुक्त करना संभव है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है।
इस सेमिनार दौरान काफी लोगो ने पुलिस विभाग को सवाल किये और सुझाव दिये गये. जिनका एसएसपी वरिंदर सिंह ने संतोषजनक तरीके से जवाब दिया और उन्होंने वायदा किया की जल्दी ही अबोहर में एक और सैमीनार लगाया जायेगा. इस मौके पर डीएसपी अबोहर वरिंदर सिंह बराड़ ने भी लोगो को नशे के दूर रहने के लिये प्रेरित किया एवं डीएसपी ग्रामीण तेजिंदरपाल सिंह ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की. इस अवसर पर डॉ मनदीप सिंह ने नशे के खिलाफ अपने विचार रखे अंत में थाना नं.1 के प्रभारी मनिंदर सिंह और थाना नं.2 के प्रभारी परमिला रानी ने आये हुए सभी लोगो का धन्यवाद किया. कार्यक्रम का मंच संचालन दर्शन लाल चुघ ने किया।
इस मौके पर थाना बहाववाला के प्रभारी रविंदर सिंह, सदर थाना अबोहर के प्रभारी दविंदर सिंह, गगन चुघ,मदन लाल डोडा,संजीव डोडा,चन्दन जुनेजा,केवल बत्रा,सेवक सिंह,डॉ अमनदीप,रविंदर सिडाना,सुभाष शास्त्री,बंटी वढेरा,बलकौर सिंह,एएसआई रणजीत सिंह,सहीकान्त, गंगाधर बांसल, टिंकू छाबड़ा एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
फोटो:5 : सेमीनार में मौजूद पुलिस अधिकारी
More Stories
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
हरिद्वार16 अक्टूबर 26*अर्धकुंभ की तैयारियों पर संतों का मंथन, स्वामी गोपाल गिरि से मिले कालूराम जयपुरिया
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन