पंजाब15सितम्बर*नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी काबू
अबोहर, 15 सितंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, पटीसदीक चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी विक्की पुत्र लाल चंद वासी आलमगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने लड़की के मैडीकल करवाया था और लड़की के 164 के बयान भी अदालत में दर्ज करवाये गये हैं। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने 17 वर्षीय लड़की के बयानों के आधार पर उसे शादी का झांसा देकर करीब 8 महीने तक बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 97, 15.07.2021 भांदस की धारा 376,आईपीसी, 6 पोस्को एक्ट 2012 के तहत विक्की पुत्र लाल चंद वासी आलमगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों से पता चला है कि विक्की अकसर लड़की को अपने साथ कई बार घुमाने के लिए ले जाता था। दोनों के आपसी संबंध थे। बाद में विक्की ने लड़की से शादी करने से इंकार कर दिया। इस मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायतें भी की गई लेकिन बात नहीं बनी। आखिर लड़की ने पुलिस का सहारा लिया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*