पंजाब15सितम्बर*गांव ढींगावाली में महिला संतोष रानी पर पड़ौसी ने हमला कर घायल किया, गुप्तांगों पर चोटें लगी
अबोहर, 14 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): बल्लुआना विधानसभा के गांव ढींगावाली निवासी संतोष रानी पत्नी मनोहर लाल जो सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल हुई। संतोष रानी ने बताया कि उसके पड़ौसी ओमप्रकाश पुत्र देवी लाल ने गली में पानी को लेकर पहले गंदी गालियां निकाली। बाद में उसने संतोष रानी पर हमला कर दिया। इस घटना में संतोष रानी की छाती व गुप्तांगों पर भी चोटें आई हैं। संतोष रानी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये ताकि गांव की महिलाएं ऐसे दरिंदों से सुरक्षित रह सके।
गांव के पूर्व सरपंच व एडवोकेट सुशील सियाग ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये ताकि ऐसे लोग दोबारा गंदी हरकत करने के बारे में सौ बार सोचें।
फोटो:3, जानकारी देती महिला संतोष रानी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ २६ फरवरी २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 26 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपराधियों में हड़कंप, जिले से भागने पर मजबूर!
श्रीगंगानगर २६ फरवरी २०२६ * घर ज़मीन जीने और जनतांत्रिक अधिकारों हेतु तीन दिवसीय न्याय सत्याग्रह हुआ शुरू ।