February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब15जून23*आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ खुईयांसरवर ज्योति कालड़ा का किया विरोध

पंजाब15जून23*आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ खुईयांसरवर ज्योति कालड़ा का किया विरोध

पंजाब15जून23*आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ खुईयांसरवर ज्योति कालड़ा का किया विरोध
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): आल पंजाब आंगनबाड़ी यूनियन ब्लॉक खुईयांसरवर की आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ खुईयांसरवर ज्योति कालड़ा का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया। यहां की आंगनबाड़ी वर्करों कैलाश रानी, कमला देवी, विजय लक्ष्मी, पूजा रानी, प्रमोद रानी, जोती नरूला, कुलदीप कौर, कर्मजीत कौर, सीमा रानी, सुरजीत कौर, संदीप कौर, मनीषा, सुनीता, शारदा रानी, राममूर्ति, कमला रानी, मंजू रानी, संतोष कुमार, भागवंती, जगदीप कौर का कहना है कि सीडीपीओ ज्योती कालड़ा की यहां से बदली हो गई थी लेकिन उन्होंने वहां ज्वाईन नहीं किया और छुट्टी ले ली। वहां से बदली रूकवा कर वापिस खुईयांसरवर में अपनी बदली करवा ली। आंगनबाड़ी वर्करों का कहना है कि उक्त ज्योति कालड़ा आंगनबाड़ी वर्करों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं है तथा हर काम में इनके पति की दखलअंदाजी होती है। इस संबंधी कई बार सैक्रेटरी को भी लिखकर दिया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। हम सब ज्योती कालड़ा को यहां जवाईन नहीं करने देंगे और जरूरत पड़ी तो बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
फोटो:5 धरना लगाकर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर।

Taza Khabar