पंजाब15अप्रैल*राजस्थान व पंजाब पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ चलाया अभियान, 25 हजार लीटर लाहन की नष्ट
अबोहर, 15 अप्रैल (शर्मा): पंजाब राजस्थान बार्डर पर लगती नहर गंग कैनाल पर शराब माफिया काफी समय से सक्रिय है। उनपर अंकुश लगाने के लिए कई बार सर्च आप्रेशन चलाया गया है परंतु शराब मिल जाती है लेकिन आरोपी फरार हो जाते हैं। थाना खुईयांसरवर पुलिस व हिंदुमल कोट पुलिस द्वारा एक सांझा आप्रेशन गंग कैनाल नहर पर चलाया गया जिसमें भारी मात्रा में दबी लाहन व चालू भट्ठियों को नष्ट किया गया। हिंदूमल कोट पुलिस द्वारा अज्ञात शराब माफिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इससे पहले भी कई बार सांझा आप्रेशन चलाकर शराब माफिया की कमर तोड़ी है लेकिन फिर भी शराब माफिया सक्रिय है जिससे सरकारों को लाखों रूपये का नुक्सान होता है। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई बलविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई मिलखराज, बीरबलराम, सीआईए स्टाफ ने इस अभियान को चलाया था।
फोटो:3 लाहन नष्ट करते पुलिस कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*